दैनिक जागो वर्ल्ड बंगाणा

बंगाणा, संत शिरोमणि धन-धन सतगुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का रविवार को संतोषगढ़ (जिला ऊना) पहुंचने पर श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर तथा जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संत गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।गुरु रविदास जी का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : वक्ता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समरसता, समानता, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक समान मानने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं। उनके विचार समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महान संतों के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने मानवता, सेवा और समानता का जो संदेश दिया, वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब सभी लोग भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने लोगों से गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान

कलश वंदन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और गुरु महिमा का गुणगान किया। यात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए थे तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास जी महाराज के जयघोष और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की जनता के लोकप्रिय नेता हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी के नेता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को केंद्र से निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे श्री अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले और नीट पेपर लीक जैसे राष्ट्रीय मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर लगातार बयानबाजी करें। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता कभी मुख्यमंत्री को उत्तर भारत का सबसे अमीर व्यक्ति बताने जैसी बातें करते हैं तो कभी कांग्रेस हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जैसी झूठी अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दावे पूरी तरह निराधार हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती रजनी पाटिल का प्रदेश दौरा पूरी तरह संगठनात्मक था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा यह प्रचारित करना कि कांग्रेस हाई कमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली से नाराज है या उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को कोई संदेश दिया, पूरी तरह भ्रामक और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा को तथ्यहीन बयानबाजी करने के बजाय प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विपक्ष नेता के ऑपरेशन लोटस’ से लेकर सरकार गिराने तक के प्रयास हुए विफल,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सरकार गिराने की कोशिश की गई तो कभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य मंत्रियों के खिलाफ बेबुनियाद बयान देकर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्वीकार करना चाहिए कि जनता ने कांग्रेस सरकार को जनादेश दिया है और प्रदेश सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी से सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है क्योंकि प्रदेश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है।
राष्ट्रीय मुद्दों पर जवाब दे भाजपा, जनता सब जानती,
