ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले घुघाल गांव में लंबे समय से ग्रामीण बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे थे। कई घरों में सिंगल फेज सप्लाई के कारण बिजली की अनियमितता बनी रहती थी, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, बीते साल के अंतिम सप्ताह में यह मामला सहायक अभियंता के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या का जायजा लिया और अनुमानित राशि का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया। विभाग ने कुछ ही दिनों में इसे स्वीकृत कर दिया। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक महीने पहले ही चिन्हित खंभों और लाइनों को बदला गया तथा थ्री फेज सप्लाई उपलब्ध करवा दी गई। अब गांव में बिजली की कोई परेशानी नहीं है सहायक अभियंता ने न केवल समस्या का समाधान किया, बल्कि कनिष्ठ अभियंता और समस्त स्टाफ ने भी दिन-रात एक कर इसे संभव बनाया। ग्रामीणों ने इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पूर्व प्रधान शिव नाथ, श्याम लाल, हसराज, प्रकाश चंद, बाबू राम, धर्म चंद, चौधरी राम , केवल चंद , वर्तमान वार्ड सदस्य सरला देवी , पूर्व वार्ड सदस्य उधम सिंह फला, विधिं चंद, श्री कमला देवी, जमना देवी, अशोक, सोनी, सुदेश, उपेंद्र, सुनील सहित पूरे गांव के वासियों ने मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और पूरे स्टाफ को हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सालों से चली आ रही यह समस्या अब हमेशा के लिए खत्म हो गई है। विशेष रूप से विधायक विवेक शर्मा विक्कू का ग्रामीणों ने आभार माना, जिन्होंने इस मुद्दे पर विभाग को निर्देश दिए। इसके अलावा, दैनिक सवेरा न्यूज को भी ग्रामीणों ने प्रमुखता से धन्यवाद दिया।

