Sunday, September 6, 2026
Homechandigarhमोहाली के जीरकपुर में आधी रात हाईवे पर खूनी झड़प, डंडे और...

मोहाली के जीरकपुर में आधी रात हाईवे पर खूनी झड़प, डंडे और लात-घूसे चले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!मोहाली

जीरकपुर में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जीप प्लाजा होटल के बाहर देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें लात-घूसे और डंडे चले। इस घटना ने पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पटियाला लाइट प्वाॅइंट के नजदीक स्थित जीप प्लाजा होटल के बाहर रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल से बाहर निकल रहे कुछ युवकों और मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।रोप है कि इस दौरान डंडों के साथ लात-घूसे भी चले। घटना का सबसे बड़ा सवाल इसकी लोकेशन को लेकर उठ रहा है। होटल पटियाला लाइट प्वाइंट से करीब 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है, जहां आमतौर पर पुलिसकर्मियों और पुलिस वाहन की मौजूदगी रहती है।

ऐसे में व्यस्त हाईवे पर देर रात इतनी बड़ी झड़प कैसे हुई और पुलिस को इसकी जानकारी कब मिली, यह जांच का विषय है। घटना के बाद यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि झड़प में शामिल युवक कौन थे।क्या वे होटल के ग्राहक या स्टाफ से जुड़े थे, अथवा बाहर से आए युवक थे? विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और डंडे कहां से आए, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेंगे।नाइट सिक्योरिटी पर फिर सवालजीरकपुर में देर रात मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर हंगामे की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ताजा घटना के बाद सवाल है कि हाईवे, होटल और क्लब वाले इलाकों में नाइट पेट्रोलिंग और पुलिस निगरानी कितनी प्रभावी है।टना में कितने लोग घायल हुए, कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज हुई या नहीं और पुलिस ने किन लोगों की पहचान की है, इन बिंदुओं पर आधिकारिक पुष्टि अभी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular