ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

जिला ऊना के संतोषगढ़ नगर से उद्योगीक क्षेत्र टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर टाहलीवाल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एस पी अमित यादव के आदेशानुसार थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी समेत तमाम पुलिस कर्मियों द्वारा नाके लगाए जा रहे है। जहां नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे है वही
खास तौर पर स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वाहनों को रोककर उनका निरीक्षण किया जा रहा है इस दौरान बच्चों की बैठने की व्यवस्था से लेकर वाहनों में जरूरी सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई।
जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालान किए जा रहे है। वहीं कई अन्य वाहनों के चालान यातायात नियमों की अनदेखी और खतरनाक ड्राइविंग के चलते भी काटे गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें।

