ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

बंगाणा, ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चताडा का शैक्षणिक भ्रमण दल आज विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से साइंस सिटी, कपूरथला के लिए रवाना हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती वंदना (एलटी), श्रीमती अंजलि (शास्त्री), श्रीमती बेनू मेहरा (टीजीटी आर्ट्स) तथा शिक्षक श्री अमित कुमार (टीजीटी नॉन मेडिकल), धीरज ठाकुर (डीपीई) और श्री गुरमीत चंद (वोकेशनल टीचर) द्वारा किया जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

