Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsराजस्थान के जयपुर में विधायक विवेक शर्मा का विजय शर्मा के निवास...

राजस्थान के जयपुर में विधायक विवेक शर्मा का विजय शर्मा के निवास पर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत,

देनिक जागो एओरलद ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

कुटलैहड़ के खड़ोह गांव के विजय शर्मा पिछले 30 वर्षों से जयपुर में रहकर भी कुटलैहड़ से अलग जुड़ाव,कुटलैहड़ वासी विधायक विवेक शर्मा के विकास कार्यों की करते है सराहना,
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खड़ोह से संबंध रखने वाले विजय शर्मा जो पिछले करीब 30 वर्षों से राजस्थान की राजधानी जयपुर में रह रहे हैं, के निवास स्थान पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जयपुर में रह रहे हिमाचल वासियों ने विधायक विवेक शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विजय शर्मा के परिवार की ओर से माध्वी शर्मा ने तिलक लगाकर विधायक विवेक शर्मा का अभिनंदन किया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से कुटलैहड़ क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक विवेक शर्मा के साथ क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। जयपुर में रहने के बावजूद कुटलैहड़ की मिट्टी से जुड़े लोगों ने अपने क्षेत्र के विधायक से मिलकर प्रसन्नता जाहिर की। विजय शर्मा, परवीन शर्मा, सूबेदार मेजर महिंदर सिंह, केहर सिंह, राजीव कटोच, अश्वनी कुमार, विष्णु, विक्रम कायत, मोती लाल और बाबू लाल सहित उपस्थित लोगों ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। विधायक जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ आम जनता की आवाज को प्राथमिकता देना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता समझदार है और विकास तथा जनसेवा के आधार पर अपना निर्णय लेती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि विधायक विवेक शर्मा के कार्यों को देखते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कुटलैहड़ की जनता उन्हें दोबारा सेवा करने का मौका देगी।
जयपुर में भी कुटलैहड़ की मिट्टी से जुड़ा है लोगों का रिश्ता,
उपस्थित हिमाचलवासियों ने कहा कि रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में भले ही उन्हें हिमाचल प्रदेश से बाहर रहना पड़ रहा है, लेकिन उनका दिल हमेशा अपनी जन्मभूमि और कुटलैहड़ क्षेत्र के साथ जुड़ा रहता है। अपने क्षेत्र के विधायक से मुलाकात उनके लिए खुशी और गर्व का विषय है। वहीं विधायक विवेक शर्मा ने सभी का स्नेह और सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ उनका परिवार है और क्षेत्र के लोग देश-विदेश में कहीं भी रहें, उनके सुख-दुख और समस्याओं से जुड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कुटलैहड़ के विकास और जनता की सेवा के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular