Tuesday, March 17, 2026
HomeLatest Newsराज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर विवेक मिंका का ऊना में...

राज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर विवेक मिंका का ऊना में भव्य स्वागत, विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में आरटीओ कार्कालय में कार्यक्रम आयोजित


बंगाणा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका के राज्य सरकार में आरटीए सदस्य बनने पर जिला मुख्यालय ऊना स्थित आरटीओ कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विवेक मिंका को फूल मालाएं पहनाकर और बधाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्य कर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। इस मौके पर आरटीए सदस्य विवेक मिंका ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विवेक मिंका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती रही है। पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को समय-समय पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है और हर पार्टी कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को देखते हुए हर वर्ग और हर परिवार दिल से सरकार का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में लगातार फैसले ले रही है और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम भी कुटलैहड़ से हैं और अब आरटीए सदस्य का संबंध भी कुटलैहड़ से जुड़ गया है। इससे क्षेत्र की राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि विवेक मिंका अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने कुटलैहड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए इसी तरह कार्य किया जाएगा।
समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवेक मिंका को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी सहित गणमान्य मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular