Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaराष्ट्रीय इंटक के के सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत...

राष्ट्रीय इंटक के के सचिव एवं प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने बीते रोज बुधवार को विश्राम गृह ऊना में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

पत्रकार हित /रोहित शर्मा

इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने जहां विक्रमादित्य के साथ वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल की कई यादों को साझा किया, वहीं प्रदेश में इंटक, मजदूर, कामगारों महिलाओं व औद्योगिक क्रांति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मसीहा भी बताया। जगत राम शर्मा ने आशा व्यक्त की की वीरभद्र सिंह के बताएं मार्ग पर चलकर विक्रमादित्य सिंह भी राज्य हित को सर्वोपरि रख आगे बढ़ते रहेंगे। इस दौरान कामरेड जगत राम शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ प्रदेश में इंटक की ओर से किए जा रहे कार्यों को साझा किया। जगतराम शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बल जी महाराज के यहां महा सम्मेलन चल रहा है इसी में भाग लेने के बाद उप मुख्यमंत्री व मंत्री संग भेंट हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular