Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiलोकतंत्र का महापर्व: पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनज़र जिला...

लोकतंत्र का महापर्व: पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनज़र जिला पुलिस ऊना पूरी तरह सतर्क

जागो !ऊना /ब्यूरो रिपोर्ट

पंचायत चुनाव-2026 के दूसरे चरण को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। इसी क्रम में आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु दिनांक 27-05-2026 को जिला ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासौली, बेहडाला, देहलां, सदर ऊना व सोहारी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों एवं बाजारों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास पैदल मार्च किया गया व आम जनता से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग करने की अपील की गई।
🚫 धारा 163 BNSS लागू: 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध⚠️
एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहारी में दिनांक 27.05.2026 से दिनांक 29.05.2026 को सुबह 6:00 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, (BNSS) 2023 की धारा 163 के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किये गये हैं।
👉उक्त अवधि के दौरान : –
ग्राम पंचायत सोहारी के अधिकार क्षेत्र में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों का एक साथ चलना/जमावड़ा, हथियार ले जाना और कोई भी ऐसी गतिविधि जो सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को भंग कर सकती है, पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानून के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
🚔चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल/Quick Response टीमों की तैनाती की गई है।
📢 ऊना पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे चुनाव प्रक्रिया में शांतिपूर्वक सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular