Tuesday, March 17, 2026
HomeBreaking Newsलोकेंद्र बेकटा के पिता डा एन एस बेकटा के निधन पर पत्रकारों...

लोकेंद्र बेकटा के पिता डा एन एस बेकटा के निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया

बीबीएन 17 मार्च

दैनिक समाचार पत्र ‘आज समाज’ के हिमाचल प्रदेश ब्यूरो प्रमुख लोकेंद्र बेकटा के पूजनीय पिता डॉ. एन. एस. बेकटा के निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया है। संपादक शशि जैन,अरविंद गोयल, सतीश बंसल,देवेंद्र वर्मा,अजय पंकिल,आशीष पटियाल, पंकज कतना, संजीव शास्त्री, राजेश शर्मा,संजय शर्मा, एन यू जे के रनेश राणा, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट से शांति गौतम, रूप किशोर,यादविंदर,अजय शूर्य,विजय ठाकुर ने कहा कि बैंकटा के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।डॉ. बेकटा एक सरल, मृदुभाषी और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। समाज के प्रति उनका सेवा भाव और मार्गदर्शन क्षेत्र के लोगों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उनका जाना बेकटा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उक्त प्रतिनिधियों ने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवारजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular