Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandवनाग्नि सुरक्षा व मानव-वन्यजीव संघर्ष पर प्रशिक्षण बैठक आयोजित

वनाग्नि सुरक्षा व मानव-वन्यजीव संघर्ष पर प्रशिक्षण बैठक आयोजित

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

रानीखेत – अल्मोड़ा जिले की पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ताड़ीखेत स्थित वन विश्राम भवन परिसर में वनाग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष विषयक प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत संतोष कुमार पंत के निर्देशन में संपन्न हुआ। वन क्षेत्राधिकारी ताड़ीखेत दीपक कुमार तिवारी ने कहा कि गर्मियों के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों, वन पंचायतों एवं महिला समूहों से अपील की कि वनाग्नि की किसी भी घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दें तथा जंगलों में आग से बचाव के लिए सतर्कता बरतें। कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने हेतु भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जंगली जानवरों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतना, खेतों की सुरक्षा के उपाय अपनाना तथा रात्रि के समय समूह में आवागमन करना जरूरी है।ग्रामीणों को वन संरक्षण, आग की रोकथाम एवं वन्यजीवों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन वन क्षेत्राधिकारी ताड़ीखेत दीपक कुमार तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में वन क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह बिष्ट, रानीखेत विधायक प्रतिनिधि, वन पंचायत सरपंच भूपाल सिंह भंडारी, वन दरोगा दिनेश पंत, वन आरक्षी सुश्री उमेश भारती, वन आरक्षी नरेश कुमार सहित विभिन्न वन पंचायतों के सरपंच, महिला समूहों की प्रतिनिधि एवं वन कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular