Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseUttarakhandव्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी आदि कैलास परिक्रमा...

व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी आदि कैलास परिक्रमा रन, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दैनिक जागो वर्ल्ड !उतराखंड

पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आदि कैलास परिक्रमा रन का दूसरा संस्करण आयोजित होगा।जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सहायक निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला की व्यास घाटी में आयोजित होने वाला आदि कैलास परिक्रमा रन भारत की अनूठी एवं चुनौतीपूर्ण हाई-एल्टीट्यूड मैराथन (अल्ट्रा रन) में शामिल है।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष इसके द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य केंद्र एवं बेस कैंप गुंजी गांवउन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य केंद्र एवं बेस कैंप गुंजी गांव में बनाया गया है। समुद्र तल से लगभग 10,500 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फीले एवं अत्यंत चुनौतीपूर्ण भू-भाग में आयोजित होने वाली यह दौड़ प्रतिभागियों के लिए रोमांच एवं साहस की अनूठी परीक्षा होगी। धावक गुंजी, नाबी, कुटी एवं जोलिंगकोंग (आदि कैलाश बेस) सहित सामरिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular