Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurशराबियों की गुंडागर्दी खाली बोतलें तोड़ने से रोका तो दुकानदार दंपत्ति पर...

शराबियों की गुंडागर्दी खाली बोतलें तोड़ने से रोका तो दुकानदार दंपत्ति पर जानलेवा हमला, न्याय की गुहार

बिलासपुर/सुभाष चंदेल

लदरौर में शराबियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पहली फरवरी को कुछ शराबियों को दुकान के पास खाली बोतलें तोड़ने से रोकना एक दुकानदार दंपत्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराबियों ने दुकानदार सुनील और उनकी पत्नी मीना पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पर भी अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सुनील ने बताया कि पहली फरवरी को कुछ शराबी दुकान के बाहर खाली बोतलें फोड़ रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो विवाद हो गया ओर उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही मेडिकल करवाया। इसके बाद वे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचे, जहां भी उन्हें उचित राहत नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने भी गंभीरता नहीं दिखाई और कहा कि डंडे से पिटाई नहीं होती, हथियार से हमला लगता है।
पीड़ित दंपत्ति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ दोबारा कोई बड़ी घटना हो सकती है।
सुनील और उनकी पत्नी मीना ने सरकार और जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है कि पीड़ित दंपती पर हमला किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular