Sunday, May 31, 2026
HomeHImachal NewsUna शिमला में भी गर्मी से छूट रहे पसीने, हिमाचलवासियों को कब मिलेगी...

 शिमला में भी गर्मी से छूट रहे पसीने, हिमाचलवासियों को कब मिलेगी राहत? फटाफट जानें

: शिमला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मनाली 27.4 डिग्री के साथ शिमला से भी अधिक गर्म दर्ज किया गया

जागो!शिमला/ टीना ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के बारिश और अंधड़ के ऑरेंज अलर्ट के बीच सात जिलों में लू चली। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। भीषण गर्मी का असर जारी रहा। मैदानी और निचले क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में भी पारा 29 डिग्री तक दर्ज किया गया। प्रदेश में वीरवार सुबह से तेज धूप खिलने से गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।मैदानी इलाकों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहे, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं हो पाया, जिससे बारिश और अंधड़ की संभावना के बावजूद कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार के लिए भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।हिमाचल प्रदेश में रात के समय भी गर्मी का असर बरकरार है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शिमला में भी रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार रात को नेरी में न्यूनतम तापमान 26.3, पांवटा साहिब-देहरा गोपीपुर में 23.0, जुब्बड़हट्टी में 22.8, कांगड़ा में 21.5, ऊना में 21.4, धर्मशाला-नाहन में 20.8, पालमपुर में 20.5, मंडी-बिलासपुर में 20.0, सुंदरनगर में 19.1, सोलन में 17.5 और मनाली में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


RELATED ARTICLES

Most Popular