दैनिक जागो वर्ल्ड! ऊना/दौलतपुर चौक :12 जून ( संजीव डोगरा )

डेरा बाबा रुद्रानन्द आश्रम अमलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दौरान बाबा रुद्रानन्द सेवक मंडल अमलैहड़ द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा हेतु प्रतिदिन छब्बील लगाई जा रही है। कथा के सातों दिनों तक आश्रम के बाहर लगाई गई इस छब्बील में आने वाले श्रद्धालुओं को नींबू पानी, जलजीरा, मीठा शरबत, ठंडाई तथा शीतल पेयजल वितरित किया जा रहा है।

सेवक मंडल के अध्यक्ष यश जसवाल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर मंडल द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह से दोपहर 3 बजे तक आश्रम में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए छब्बील की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे कथा श्रवण का आनंद ले सकें।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष सेवक मंडल के सभी सदस्यों को एकरूपता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टी-शर्ट भी वितरित की गई हैं। मंडल के सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर सेवक मंडल के सदस्य यश जसवाल, पंकज जसवाल (उपप्रधान अमलैहड़), सनी जसवाल, विधि सिंह, चरण दास, केवल जसवाल, अमरजीत जसवाल, संजीव कुमार, बलवीर, सुंदरु, मुकेश, भूषण शर्मा, सुनील, विजय कुकू, ऋग्वेद सिंह, कमलू सहित अन्य सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
