Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय कुठेड़ा जसवाला में जागरूकता रैली आयोजित

सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय कुठेड़ा जसवाला में जागरूकता रैली आयोजित

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

दौलतपुर चौक, 4 फरवरी (संजीव डोगरा)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा जसवाला में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना, सुरक्षा क्लब तथा पर्यावरण क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली प्रारंभ होने से पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तृत जानकारी दी और स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पोस्टरों और नारों के माध्यम से गांव के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह रैली सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष सूरज प्रकाश हांडा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अरुणा राणा तथा पर्यावरण क्लब अध्यक्ष राजीव राणा के नेतृत्व में आयोजित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular