Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसमूरकलां में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

समूरकलां में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूरकलां गांव में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस ट्रांसफॉर्मर के स्थापित होने से गांव में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने और ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पुराना ट्रांसफॉर्मर क्षमता से अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो जाता था, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए ट्रांसफॉर्मर के लगने से अब बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलेगी, जिससे दैनिक जीवन, कृषि कार्य और बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा तथा विद्युत विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इस कार्य से सरकार की संवेदनशीलता स्पष्ट होती है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों को बड़ी राहत मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular