Tuesday, March 24, 2026
HomeBreaking Newsसरकार के ड्रेस कोड आदेश का ऊना के सरकारी कार्यालयों में दिखा...

सरकार के ड्रेस कोड आदेश का ऊना के सरकारी कार्यालयों में दिखा असर

कुछ कर्मचारी ही दिखाई दिए जींस में ।

ऊना

हिमाचल सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है । इस आदेश के तहत अब सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान फॉर्मल शर्ट पेंट या ट्राउजर ही पहन सकेंगे । जींस और टी शर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है । जबकि महिला कर्मचारियों के लिए सूट सलवार , साड़ी या फॉर्मल ट्राउजर शर्ट ड्रेस कोड के रूप में अनिवार्य होगा । सरकार के इस आदेश के बाद ऊना के सरकारी कार्यालयों में मीडिया ने जब दस्तक दी तो अधिकांश कर्मचारी सरकार के आदेश के अनुसार पुरुष कर्मचारी फॉर्मल शर्ट पेंट और महिला कर्मचारी सूट सलवार में नजर आईं । जबकि कुछ कर्मचारी ही जींस पहने हुए नजर आए और सरकार के आदेश की उल्लंघना करते दिखे । जिला उपायुक्त जतिन लाल ने सरकार के आदेश को प्रभावी बनाए जाने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं । उन्होंने सरकार के आदेशों की उल्लंघना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही किए जाने की बात भी कही ।

RELATED ARTICLES

Most Popular