गोविन्द रावत

सल्ट – क्षेत्रीय जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सल्ट विधायक महेश जीना के प्रयासों से सल्ट विकास खंड के बौड़ तल्ला गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। रविवार को ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
इसी क्रम में आशुतले, नागतले और भयाड़ी गांवों में जर्जर हो चुके पुराने बिजली के पोल भी बदल दिए गए हैं। लंबे समय से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने सलट विधायक महेश जीना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था सुधरने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ खेती और छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

