Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandसांसद अजय भट्ट ने कैची धाम बाईपास का किया भाजपा कार्यकर्ताओं के...

सांसद अजय भट्ट ने कैची धाम बाईपास का किया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण

नैनीताल/ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से महज 11 किलोमीटर दूर भवाली क्षेत्र में सांसद नैनीताल उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है के साथ ही कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया गया,

इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 39 करोड़ की लगता से बनाई जा रही वाहन पार्किंग एव अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।
उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग आदि बन जाने से श्रद्धालुओं को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भवाली रातिघाट बाईपास के निर्माण से भी यातायात सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा है, जिससे कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जाने वाले आम जनमानस को जाम से निजात मिलेगी।
इस दौरान उन्होंने कैंची धाम में बन रही बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एव मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान श्री भट्ट स्थानीय लोगों से भी मिले।
इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीम करौरी के भी दर्शन किए।
निरीक्षण के पूर्व चैयरमैन संजय वर्मा,भावना मेहरा, गोपाल रावत शिवांशु जोशी प्रकाश आर्या,हिमांशु बिष्ट आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल,नीरज बिष्ट, शुभम कुमार वैभव आनंद धीरज तिवाड़ी मदन मोहन सिंह कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईई लोक निर्माण विभाग कृष्ण कुमार, रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular