Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiसांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा से पोलियां बीत में लोगों को बड़ी राहत,...

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा से पोलियां बीत में लोगों को बड़ी राहत, स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़”110 मरीजों की जांच, 53 टेस्ट; HPV वैक्सीन को लेकर जागरूकता

हरोली-ब्यूरो रिपोर्टर

स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक और प्रभावी कदम उठाते हुए गांव पोलियां बीत में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को स्थानीय स्तर पर आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिला।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां 110 मरीजों की ओपीडी की गई और 53 विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। मौके पर ही मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के बारे में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं को गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मददगार है। साथ ही जानकारी दी गई कि 5 और 12 अप्रैल को वैक्सीनेशन किया जाएगा

शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जबकि टीम के सदस्य रुचि, मनीष और निहाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular