दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना,हरोली , ब्यूरो रिपोर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद Anurag Singh Thakur के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा गांव हलेड़ा बिलना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 61 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 34 लैब जांचें निःशुल्क सम्पन्न की गईं। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। साथ ही विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

शिविर में डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह एवं मनीष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्थानीय लोगों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की एक सराहनीय पहल बताया।
“स्वस्थ गांव, स्वस्थ समाज” के संदेश के साथ लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
