Tuesday, March 24, 2026
HomeBreaking Newsसुजानपुर में होने वाले एयर शो का बने सब हिस्सा

सुजानपुर में होने वाले एयर शो का बने सब हिस्सा

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय व भारतीय वायु सेना द्वारा चौगान सैनिक स्कूल द्वारा एयर शो सराहनीय: नरेंदर ठाकुर

सुजानपुर में 25 और 26 मार्च को भव्य एयर शो का आयोजन निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहेगा।

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व में भी देशभर के विभिन्न सैनिक स्कूलों में इस प्रकार के एयर शो आयोजित किए जाते रहे हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सेना के प्रति आकर्षण, भागीदारी की भावना तथा देशसेवा का जज़्बा बढ़ाना है।

सुजानपुर चौगान में सैनिक स्कूल प्रबंधन द्वारा इस एयर शो का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। 9 हॉक एमके-132 विमान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, जो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित टीम लूप, बैरल रोल, उल्टा उड़ना और डीएनए पैंतरेबाजी प्रदर्शन करेंगे इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रेरणा का संचार बना रहे।

भारतीय जनता पार्टी, सुजानपुर इस आयोजन के लिए सैनिक स्कूल प्रबंधन तथा भारत सरकार के केंद्रीय नेतृत्व एवं रक्षा मंत्रालय का हार्दिक साधुवाद व्यक्त करते है। यह एयर शो निश्चित रूप से स्कूली बच्चों में उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उनमें देशसेवा की भावना को भी सुदृढ़ करेगा एवं युवाओं को वायु सेना में करियर के लिए प्रेरित करना और लोगों को वायु सेना की ताकत से रूबरू कराना सुजानपुर विधानसभा के सभी युवाओं से निवदेन करते हैँ सब इस एयर शो का हिस्सा बने |

RELATED ARTICLES

Most Popular