सोलन /स्वस्तिक गौतम ब्यूरो बीबीएन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बददी ने होटल एसेट सिक्का चौक में एमएसएमई ग्राहक मीट का आयोजन किया जिसका शुभारंभ जोनल हेड ऑफिस शिमला मुकेश कु चौधरी ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर नालागढ़ ब्रांच मैनेजर आतिश ठाकुर ने शिरकत की। मुकेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार बैंक ने आज यहां पर एम.एस.एम.ई ऋण व उद्यम विकास प्रदर्शनी लगाई है वह काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि फार्मा हब में सब बैंकों को एक छत के नीचे आकर ऐसे आयोजन करने चाहिए। दे श के आर्थिक विकास को बैंक पूरा कर रहा है। बैंक की 1911 को स्थापना हुई व यह पूर्णतः स्वदेशी बैंक है। बैंक ने 115 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने बैंक के उद्देश बताएं ताकि ज्यादा लोग बैंक से जुड़े। कहा कि राष्ट्र का बैंक राष्ट्र को समर्पित है। इस अवसर पर 75 लोगो को ऋण स्वीकृत पत्र बांटे । बताया कि देश में 4556 व हिमाचल के 12 जिलों में 87 शाखाएं है।
बैंक अधिकारी आतिश ठाकुर ने बताया कि फार्मा कलस्टर में बैंक 7.35 से लेकर 8.55 तक ऋण सुविधा दे रहा है। इसके अलावा उन्होने नए लोन,डिजीटल प्रोडक्ट, जी.एस.टी एक्सप्रेस व प्री-अप्रूवड लोन की विस्तार से जानकारी दी। बैंक अधिकारी एम.सी.सी हैड ने विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बी.बी.एन उद्योग संघ के राकेश शर्मा ने बैंक के इन प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहायता करने का आश्वान दिया। ग्राहकों ने लघु उद्योगों को सरल तरीके से ऋण उपलब्ध कराने का आहवान किया।
यह रहे उपस्थित-
इस अवसर पर बैंक मैनेजर बददी बददी खुशी अंकिता
मुकेश चौधरी रिज़नल मैनेजर, राजभाषा अधिकारी मोहित कुमार
शिव हेल्थ केयर, एस के एंटरप्राइजिस, राहुल किरयाना स्टोर, गुलफाटेक, एकम फार्मा से विशाल कुमार व अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
कैपशन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बद्दी के एमएसएमई सैमीनार को संबोधित करते हुए
व बैंक की योजनाएं बताते अधिकारी व उपस्थित उद्यमीगण। बददी

