अम्ब (ऊना)-स्पर्श शर्मा

शहर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 5:00 बजे से सतव कॉम्प्लेक्स, आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस सेंटर, नानकपुरी रोड के सामने, रक्कड़ कॉलोनी में होगा।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के दिव्य इतिहास, आस्था और शक्ति से जुड़े पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा के माध्यम से हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा को पुनर्जीवित करने और लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
पोस्टर में वर्णित जानकारी के अनुसार, सोमनाथ मंदिर की अनकही कथा, इसके ऐतिहासिक संघर्ष और आक्रमणों के बावजूद इसकी अटूट आस्था को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, यह भी बताया गया है कि यह ज्योतिर्लिंग सदियों से श्रद्धालुओं के विश्वास का केंद्र रहा है।
खंड आयोजक सतवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।



