Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandसोमेश्वर में वन विभाग व एनडीआरएफ ने चलाया वनाग्नि रोकथाम अभियान, मॉक...

सोमेश्वर में वन विभाग व एनडीआरएफ ने चलाया वनाग्नि रोकथाम अभियान, मॉक ड्रिल कर किया जागरूक

ब्यूरोरिपोर्टसोमेश्वर

सोमेश्वर- अल्मोडा जिले के
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते वनाग्नि के खतरे को देखते हुए वन विभाग द्वारा व्यापक वनाग्नि रोकथाम अभियान चलाया गया। वन विभाग के सोमेश्वर रेंज के मनान एवं पैखाम अनुभाग के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई को सुदृढ़ बनाना रहा। वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी के नेतृत्व में विभागीय कार्मिकों एवं एनडीआरएफ जवानों को वनाग्नि के कारणों, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान, आग नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा उपायों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय तथा बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। इस अभ्यास से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी को परखा गया।वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी ने बताया कि गर्मी के मौसम में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए समय रहते जागरूकता और प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि जंगलों में आग न जलाएं तथा किसी भी प्रकार की आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके।
इस अवसर पर मनान, पैखाम, खौड़िया एवं गैलेख अनुभाग के कर्मचारी, हंस फाउंडेशन के वालेंटियर सहित अन्य स्थानीय सहयोगी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular