Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaस्टूडेंट्स ने बंगाणा क्षेत्र में फल फार्मों का किया भ्रमण

स्टूडेंट्स ने बंगाणा क्षेत्र में फल फार्मों का किया भ्रमण

हरौली । रोहित जसवाल

पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह द्वारा कक्षा तीसरी से पांचवी के 240 विद्यार्थियों के लिए 7 से 9 फरवरी तक एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने बौल उपरली, कथोह तथा बल्ह खोली स्थित विभिन्न फल फार्मों का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने अनार, अमरूद एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती को नजदीक से देखा। ये फार्म एचपी शिवा योजना के अंतर्गत विकसित किए गए हैं, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है।
इन फार्मों के मालिक श्री योगराज भारद्वाज एवं श्री रोशन लाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें आधुनिक खेती तकनीकों, फसल प्रबंधन तथा फल उत्पादन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इस शैक्षणिक भ्रमण में कृषि विभाग के अधिकारियों एचडीओ बंगाणा श्री वरिंदर, एचईओ श्री अनुपम शर्मा तथा श्री मोहम्मद अरशद ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और बागवानी पद्धतियों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ प्राथमिक शिक्षिकाएँ/शिक्षक—श्रीमती नीलम, श्रीमती संतोष, श्री मंजीत, श्रीमती करनदीप, श्रीमती शिखा, श्री रंजीत सिंह, श्रीमती शीतल, श्रीमती सविता एवं श्रीमती अंशिका उपस्थित रहीं, जिन्होंने भ्रमण के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा कृषि एवं सतत खेती के प्रति जागरूकता विकसित हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular