दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना/हरोली

आज जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की, इस मौके पर बीजेपी नेता हरोली प्रोफेसर राम कुमार, बलवंत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री लखवीर सिंह लक्खी,कमल सैनी सहित हरोली मण्डल के दोनों अध्यक्ष महामंत्री व कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न पर बधाई दी ओर कहा कि क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया है उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हु

इस अवसर पर सुरेश चंदेल जी (पूर्व सांसद) की गरिमामयी उपस्थिति ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को प्रेरित किया।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया,वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया l
हम सभी का प्रयास है कि हरोली को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाया जाए।

