Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiहंस फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में बुधवार...

हंस फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जागो ! दलपुर/ब्यूरो रिपोर्ट

हंस फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय वनाग्नि की रोकथाम एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से जंगलों को आग से बचाने, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के महत्व का संदेश दिया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में वन संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जागरूकता साफ दिखाई दी।
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। साथ ही उनकी रचनात्मक क्षमता को भी निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
आयोजकों ने बताया कि वनाग्नि आज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिससे जंगलों के साथ-साथ वन्य जीवों और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में समाज को जागरूक करने के लिए बच्चों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और वनाग्नि रोकथाम के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular