Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiहिमाचल बॉर्डर एंट्री टैक्स पर विवाद: पंजाब सरकार से सवाल, कुराली-पीजीआई रोड...

हिमाचल बॉर्डर एंट्री टैक्स पर विवाद: पंजाब सरकार से सवाल, कुराली-पीजीआई रोड पर एक तरफ़ के 70 रुपये वसूले जा रहे”

बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ के कार्यकारी पूर्व अध्यक्ष विवेक मिंका ने कहा बॉर्डर पर एंट्री टैक्स का विरोध करने वाले पंजाब के भाई बताएँ, कुराली पीजीआई रोड़ पर एक तरफ़ का शुल्क 70 रूपये क्यों वसूले जा रहे हैं और इससे पहले कीरतपुर में कई वर्षो तक हिमाचलियों ने भी टैक्स दिया था तब किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया अब भी हजारों रोगी अपने परिजनों के साथ जब पी जी आई को जाते हैं तब उनसे एक तरफ का ₹70 और आने जाने का 140 रुपए टैक्स लिया जाता है जो की भारी भरकम टैक्स है अब जब की की हिमाचल सरकार ने पहाड़ी राज्यों को आने वाली केंद्रीय सहायता पर रोक लगा दी तो हिमाचल सरकार ने आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए टैक्स बढ़ाया और उसमें भी सीमावर्ती क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी प्रदेश के लोगों से टैक्स ना वसूलने की अधिसूचना भी जारी कर दी तब भी कुछ लोग एक राजनीतिक मुद्दा बनाकर और कुछ चंद लोग आपसी भाईचारे को दरकिनार करके हिमाचल प्रदेश के लोगों के खिलाफ गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह असहनीय है क्योंकि इस आड़ में हमारे सब रिश्तेदार सखे संबंधी लोगों के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग करना और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने वालों को भी धिक्कार है कि वह ऐसी गंदी मानसिकता को फैलाकर आपसी भाईचारे की सद्भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं सरकार ने पहल कर कर इस मुद्दे को हल करने की पूरी कोशिश है करते हुए इसमें स्थानीय लोगों के लिए आसपास के गांव के लिए रियायती पास जारी कर रही है और विधानसभा में भी सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि लोगों को राहत दी जाएगी परंतु कुछ चुनिंदा लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं जिसकी कड़ी निंदा की जाती है और जो लोग हिमाचलीयत और हिमाचल के लोगों के ऊपर और सरकार के ऊपर गंदे-गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह भी अपनी मानसिकता को जग जाहिर ना करें क्योंकि इसमें वही लोग शामिल हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश पुनर्गठन पर भी अपना विरोध जताकर” स्टेट हुड मारो गुड”के नारे लगाकर विरोध किया था इस मानसिकता को आज भी यह लोग और संगठन लोगों को भड़का कर अपनी असलियत जग जाहिर कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular