- दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को फिर शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पर हंगामे के आसार हैं।। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी। अवकाश के दौरान भाजपा ने सरकार को घेरने के लिए नई रणनीति तैयार की है। राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के खिलाफ दिए गए विशेषाधिकार हनन के नोटिस को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इस मामले में विस्तृत चर्चा और जवाबदेही की मांग पर अड़ा है। वहीं, सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति तैयार की है। त्र के दौरान सीएम सुक्खू ने भी कहा था कि भाजपा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे। सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं, आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों और केंद्र से मिलने वाली आर्थिक सहायता का मुद्दा उठाकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी। दोनों पक्ष सदन की कार्यवाही से पहले अंतिम रणनीति तैयार करेंगे।

सोमवार को विपक्ष राज्य के बढ़ते ऋण और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित डीए व एरियर के भुगतान को लेकर सरकार से श्वेतपत्र और स्पष्टीकरण की मांग करेगा। बरसात से हुए नुकसान, सड़कों व पेयजल योजनाओं की बहाली और प्रभावितों को राहत राशि के वितरण की गति पर भी सवाल उठेंगे। कांग्रेस की 10 चुनावी गारंटियों में महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार और किसानों से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति भी विपक्ष के निशाने पर रहेगी।सीएम के खिलाफ विपक्ष का विशेषाधिकार हनन नोटिस विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के माध्यम से अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पास आगामी कार्रवाई के लिए पहुंचेगा। मुख्यमंत्री की ओर से भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने का एलान किया गया था, लेकिन विधानसभा सचिवालय को अभी ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है।प्रश्नकाल में 109 प्रश्न सूचीबद्ध हैं। इनमें भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का राज्य चयन आयोग और लोक सेवा आयोग में विभागों की ओर से रिक्त पद भरने से संबंधित सवाल तथा जेबीटी और टीजीटी के बैचवाइज भर्ती के तहत खाली पदों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। रोजगार गारंटी पर भी विपक्ष चर्चा करेगा।यह तो स्पष्ट है कि झूठ बोला जा रहा: जयरामनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि हम तभी विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आए कि सरकार की ओर से झूठ बोला जा रहा है। प्रश्नों के सीधे उत्तर नहीं मिल रहे। हर विषय को घुमाया जा रहा है। स्पष्ट है झूछ बोला जा रहा।हर्षवर्धन बोले, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहींससदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि दल विपक्षी भाजपा के पास प्रदेश के लोगों की पैरवी करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विधानसभा में अबतक हुई बैठकों में भाजपा की कारगुजारियां प्रदेश के लोगों ने देख ली है।
