Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaहेमानंद जी की यात्रा अध्यात्म की यात्रा

हेमानंद जी की यात्रा अध्यात्म की यात्रा

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

महाराज श्री हेमानंद जी की माँ चिंतपूर्णी जी के दरबार की गई पैदल यात्रा एक अध्यात्म और एक सच्चे गुरु के प्रति समर्पण भाव की यात्रा है। ये बात डेरा बाबा हरिचंद शाह दरबार अम्बोआ के महाराज साईं राकेश शाह जी ने कही। राकेश शाह जी महाराज जी की कल की यात्रा में शामिल हुए और महाराज जा का किन्नू में स्वागत किया साईं राकेश शाह जी कहा कल की यात्रा में शामिल भक्तों की भीड़ उनकी सेवा भावना महाराज जी प्रति उनका सम्मान देखने लायक था उन्होंने कहा हम सबको महाराज श्री हेमानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह महाराज जी ने एक साल डेरा में ही रहकर साधना की और एक साल तक महाराज के लिए डेरा में ही रहकर उन्होंने महाराज जी के दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में उतारा। कल जिस तरह से लोग महाराज जी के एक दर्शन पाने के लिए उत्साहित थे उस से ये साफ़ है की लोग महाराज हेमानंद जी में ही बड़े महाराज जी के दर्शन करते हैं। साईं राकेश जी कहा की हम माँ चिंतपूर्णी से यही प्रार्थना करते हैं की स्वामी हेमानंद जी महाराज इसी तरह जीवन में आगे बढ़ते रहें और सनातन धर्म को इसी तरह से आगे बढ़ाते रहें

RELATED ARTICLES

Most Popular