Monday, September 7, 2026
HomeNational Newsहैदराबाद के पब में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 2 घायल;...

हैदराबाद के पब में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 2 घायल; पुलिस ने दर्ज किए तीन मामले

दैनिक जागो वर्ल्ड !हैदराबाद

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित ‘कारा कारा’ पब में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक पब में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस झड़प के दौरान दो लोग घायल हो गए और पब व पार्किंग में खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों गुटों और तय समय सीमा के बाद पब का संचालन करने वाले प्रबंधन (‘कारा कारा’ पब) के खिलाफ कुल तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना शनिवार की देर रात जुबली हिल्स इलाके के एक होटल में मौजूद पब में हुई, जब पब के अंदर दोनों गुटों में झड़प हुई तो स्थिति हिंसक हो गई। बहस के दौरान जब पब की संपत्ति में तोड़फोड़ की गई, तो बाउंसरों ने बीच-बचाव किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular