132 केवी उपकेंद्र अंब में रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
दौलतपुर चौक

132 केवी उपकेंद्र अंब में प्रस्तावित मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 20 जुलाई को 33 केवी दौलतपुर चौक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता इंजीनियर मंगलराम चौधरी ने बताया कि निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण घनारी, नंगल जरियाला, मवा कहोला, दौलतपुर बाजार, चलेट, बबेहड़, मरवाड़ी, गणु, मंदबाड़ा, जोह, सलोह, पिरथीपुर, डंगोह, डंगोह खुर्द, अभयपुर, फतेहपुर, गोंदपुर बनेहड़ा, अपर ब्रह्मपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
सहायक अभियंता इंजीनियर मंगलराम चौधरी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से ही निपटा लें तथा बिजली आपूर्ति बहाल होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि मौसम अथवा अन्य तकनीकी कारणों से आवश्यकता पड़ी तो कार्य की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।
