दैनिक जागो वर्ल्ड !पालमपुर

पालमपुर में एक निजी बस के ब्रेक फेल होने से वह मंडी-पठानकोट हाईवे पर पलट गई, जिसमें 15 यात्री सवार थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने बहाल किया। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के तहत पालमपुर क्षेत्र में बारिश के बीच एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है बस के ब्रेक फेल हो गए थे। ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं पा सका और बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार लोगों को चोटें आई हैं। किसी की गंभीर हालत होने की जानकारी नहीं है। हादसे के वक्त बस में 15 लोग सवार थे। दीवान कोच की बस बैजनाथ से पालमपुर की तरफ आ रही थी।

हाईवे पर लगा जामबीच सड़क बस पलट जाने के कारण मंडी-पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया। ट्रैफिक इंचार्ज पालमपुर एसआई भगवान सिंह ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई हैं।

