दैनिक जागो वर्ल्ड !चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के बाजारों में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। स्पेशल कमिश्नर हरप्रीत सिंह सुदन ने मार्केट पार्किंग का निरीक्षण कर रीकार्पेटिंग, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी दुरुस्त करने के आदेश दिए।शहर के बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर हरप्रीत सिंह सुदन ने वी-4 सड़कों के साथ लगती सेक्टर-8-बी, सेक्टर-9-डी और सेक्टर-35-सी की आंतरिक मार्केट पार्किंग का निरीक्षण किया।

उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को पार्किंग स्थलों की खामियां दूर कर निर्धारित समय में सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा, बीएंडआर और हॉर्टिकल्चर विंग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर तथा संबंधित एक्सईएन भी मौजूद रहे।स्पेशल कमिश्नर ने पार्किंग स्थलों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए जहां जरूरत है, वहां सड़कों की रीकार्पेटिंग कराने को कहा। इसके साथ ही थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग पूरी करने और वाहनों के लिए पार्किंग की जगह स्पष्ट रूप से चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े हो सकें।

स्पेशल कमिश्नर ने पार्किंग स्थलों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए जहां जरूरत है, वहां सड़कों की रीकार्पेटिंग कराने को कहा। इसके साथ ही थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग पूरी करने और वाहनों के लिए पार्किंग की जगह स्पष्ट रूप से चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े हो सकें।उन्होंने पार्किंग क्षेत्रों में पेड़ों की समय पर छंटाई कराने, खराब या बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और सड़क की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को रोड गलियों की जरूरी मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, ताकि बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या से बचा जा सके।
स्पेशल कमिश्नर ने कहा कि पार्किंग स्थलों पर मौजूद सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाएं आपसी तालमेल से लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करें, ताकि बाजारों में आने वाले लोगों को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिल सके। साथ ही पार्किंग क्षेत्रों की साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया।
