Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsUnaभीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता के निधन पर हेमा गैड़ा...

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता के निधन पर हेमा गैड़ा ने जताया शोक

रिपोर्टर – बलवीर बिष्ट

हल्द्वानी— भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता के निधन पर अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर वे हल्द्वानी स्थित जजी फार्म में विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
हेमा गैड़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान माताजी की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और वे इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular