Tuesday, March 24, 2026
HomeBreaking Newsचिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा ऊना प्रशासन का उद्देश्य

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा ऊना प्रशासन का उद्देश्य

ऊना

शक्तिपीठ माता चिंतापूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में प्रणाम किया और मन्नत मांगी । श्रद्धालुओं की सुविधा जांचने के लिए जिला उपायुक्त जतिन लाल ने शक्तिपीठ माता चिंतापूर्णी मंदिर का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने भी मां के चरणों में नतमस्तक हो माथा टेका और विधि पूर्वक पूजा अर्चना की । उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न आए , इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं । सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन सौ पुलिस जवान और होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular