जिला मुख्यालय के साथ सटे अप्पर अरनियाला स्थित “स्कॉलर्स यूनिफाइड” स्कूल में यूकेजी कक्षा का दीक्षांत समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक रहा। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसने ज्ञान, प्रकाश और नई शुरुआत का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक उपाधियाँ प्रदान की गईं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा, उप-प्रधानाचार्या अदिति शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में स्थान प्राप्त किया। और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों में रुद्रांश ठाकुर, युवान ठाकुर, रिदम चौहान, रेयांश जसवाल रहे। तथा
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों में अनाया, रित्वि शर्मा, हरनूर कौर, अध्विक ठाकुर, अनिक ठाकुर, स्ताव्य ठाकुर, कृदय ठाकुर, गुरकिरत कौर, गुरमन सिंह रहे। जबकि
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों में हर्षिका अरोड़ा, निशिका बंगा, अरमान सिंह, विवान सिंह जसवाल, पार्थ बछलास रहे। इसके अलावा
चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रेयांश चौधरी व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जाक्ष चौधरी, कृतिका सैनी रहे। वहीं छठा स्थान पर मितांश कुंज, अद्वैत सैनी रहे। और सप्तम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: शिवाय कुंज, दिशमीत कौर, निविद चौधरी, रिदित रहे। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि अष्टम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों में आशुतोष ठाकुर, सिमरन, उधव पुरी, विहान रायजादा रहे। और नवम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रहे: मृदुल वर्मा, प्रियोम साहनी, एवान सैनी रहे। तथा दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों में एकांश, सिमरत कौर रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे वातावरण और भी आनंदमय बन गया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और यह समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक बना।
स्कॉलर्स यूनिफाइड” स्कूल में यूकेजी कक्षा का दीक्षांत समारोह बड़े ही हर्षोल्लास में आयोजित किया गया
RELATED ARTICLES
