Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurश्री नैना देवी मंदिर में दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं...

श्री नैना देवी मंदिर में दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं तैयार….राम लाल ठाकुर पूर्व मंत्री

श्री नैना देवी मंदिर इस समय सभी मंदिरों से विकास की दृष्टि से भी और आमदन की दृष्टि से भी आगे है …राम लाल ठाकुर

बिलासपुर नैना देवी

स्लग मशहूर शक्तिपीठ श्री नैना देवी में दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जहां पर रेंप की व्यवस्था की गई है वहीं पर लिफ्ट लगाकर श्रद्धालुओं को माता के दर्शन सुग़मता के साथ करवाए जायेंगे यह जानकारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने आज श्री नैना देवी में आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के दर्शन करवाने के लिए पालकी बाहकों को,भक्ति सुलभता अभियान के तहत व्हील चेयर वितरित की
इससे पहले रामलाल ठाकुर ने माता श्री नैना देवी के दरबार में अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर माता के दर्शन किए आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर भी मौजूद थे l

पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने समारोह में कहा कि माता श्री नैना देवी का यह दरबार ऊंची पहाड़ी पर विद्यमान है और भू बैज्ञानिकों के सर्वे के अनुसार यह पहाड़ी पूरी तरह सेफ नहीं है इसलिए यहां पर किसी भी प्रकार की भारी मशीनरी लगाना उचित नहीं है जिसके चलते मंदिर न्यास कमेटी ने यह फैसला लिया की माता के दरबार में जो दिव्यांगजन और वृद्ध श्रद्धालु आते हैं उनके दर्शन के लिए मंदिर न्यास के द्वारा रैंप की व्यवस्था की गई है और व्हील चेयर के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकेंगे और वहां से लिफ्ट के माध्यम से माता के दर्शन आसानी से कर सकेंगे l

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी पिछले कुछ दिनों से आमदन में भी पूरे प्रदेश में अब्बल है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मंदिर न्यास कार्य कर रहा है मंदिर में नवरात्रों के दौरान भजन संध्या का जो आयोजन किया गया श्रद्धालुओं के द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत सराहा गया है इससे जहां पर श्रद्धालु अधिक संख्या में आए वहीं पर मंदिर के चढ़ावे में भी भारी वृद्धि हुई है l

रामलाल ठाकुर ने कहा कि श्री नैना देवी मंदिर इस समय सभी मंदिरों से विकास की दृष्टि से भी और आमदन की दृष्टि से भी आगे है
रामलाल ठाकुर ने विधायक रणधीर शर्मा के बयान पर भी तंज करते हुए कहा कि वह श्री नैना देवी के विकास को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाते हैं और उन्होंने मंदिर न्यास का ट्रस्टी विधायक को बनाए जाने को लेकर विधानसभा में कहा लेकिन रामलाल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि वह कई बार मंत्री पद पर रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी भी मंदिर न्यासी बनने की मांग नहीं की क्योंकि मंदिर न्यास जो है वह राजनीति से दूर रहना चाहिए l

रामलाल ठाकुर ने कहा कि श्री नैना देवी मंदिर का विकास उनका मुख्य उद्देश्य है और प्रदेश सरकार इसमें सफल हुई है प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वयं नैना देवी के विकास के लिए चिंतित है और जल्द माता के भक्तों को यहां पर अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी
इस मौके पर मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा महेश कुमार प्रभात कुमार , अमित शर्मा और पूर्व पार्षद हरीश शर्मा भी मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

Most Popular