Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiघर-घर स्वच्छता अभियान व पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर वार्ड-2...

घर-घर स्वच्छता अभियान व पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर वार्ड-2 में जनजागरूकता बैठक आयोजित

दौलतपुर-संजीव डोगरा

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर-2 में मंगलवार को घर-घर स्वच्छता अभियान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नगर पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आईईसी अभियानों के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, बिल्डिंग बायलॉज, सिटीजन सेवा पोर्टल, भूकंपरोधी भवन निर्माण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
बैठक में लोगों को घरों में गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग-अलग रखने तथा सफाई मित्रों को पृथक रूप से देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता ऐप के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कनिष्ठ अभियंता अंकुश कौशल और अर्बन प्लानर अंजू सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के ऐसे परिवार, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है, वे पात्र होंगे। योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट ₹2.50 लाख तक की सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा कम्युनिटी ऑर्गनाइज़र अनीता देवी और मोनिका रानी ने सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के जरिए संपत्ति कर भुगतान व असेसमेंट, एनओसी और परमिशन, ट्रेड लाइसेंस, पानी-सीवरेज कनेक्शन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसी सेवाएं घर बैठे प्राप्त की जा सकती हैं।
स्वच्छता पर्यवेक्षक साहिल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि दौलतपुर का प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर अपना योगदान देता है, तो निश्चित रूप से नगर स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिनमें सामुदायिक प्रबंधक अनीता देवी, मोनिका रानी, वरिष्ठ लिपिक हरजिंदर, अर्बन प्लानर अंजू सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक साहिल, सफाई कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित

RELATED ARTICLES

Most Popular