Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiकुसुम्पटी विधानसभा बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ गहन मंथन

कुसुम्पटी विधानसभा बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ गहन मंथन

शिमला-टीना ठाकुर

जिला शिमला में कुसुम्पटी विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी एवं शिमला जोन इंचार्ज श्री दीपक झा जी ने की। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी श्री अजय राजपूत जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लगभग 25 से 30 कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जहां सभी ने सक्रिय रूप से अपने विचार, सुझाव और प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान कुसुम्पटी विधानसभा को आने वाले समय में और अधिक मजबूत, निष्पक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सशक्त बनाने पर गहन चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके समर्पण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जिला शिमला पर्यवेक्षक श्री मंजीत नेगी जी, जिला अध्यक्ष श्री प्रेम ठाकुर जी, कुसुम्पटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश चानना जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती वीणा देवी जी तथा कुसुम्पटी पर्यवेक्षक प्रोफेसर अतर सिंह चंदेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण के मूल मंत्र, संगठन के प्रति निष्ठा एवं उनकी जिम्मेदारियों को लेकर प्रेरित किया गया। वहीं लोकसभा सह प्रभारी श्री दीपक झा जी ने माननीय अरविंद केजरीवाल जी द्वारा हिमाचल प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए दिए गए संदेश को साझा करते हुए सभी को संगठन के प्रति और अधिक सक्रिय एवं समर्पित रहने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular