बिलासपुर-धर्मपाल
हिमाचल पंजाब सीमा पर नालागढ़ के समीप देहनी के पास पंजाब की जत्थे बंदीयो के द्वारा फिर से धरना प्रदर्शन और जाम लगाया गया है
एंट्री टैक्स को लेकर यह मुद्दा अब फिर से गरमा गया है और पंजाब के नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा बढ़े हुए रेट जारी किए गए हैं
हालांकि जो पर्ची पहले ₹70 की थी उसे ₹100 किया गया है और अन्य पर्चियां में भी बढ़ोतरी की गई है
इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए उन्हें फिर से सड़क पर उतरना पड़ा है
आज फिर से पंजाब के विभिन्न संगठन जिममें किसान, टैक्सी ऑपरेटर ट्रक ऑपरेटर और अन्य लोगों ने फिर से बॉर्डर एरिया पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और यहां से तीन जिले प्रभावित होंगे जिनमें नालागढ़ बिलासपुर ऊना
शामिल है
संगठन के नेताओं का कहना है कि जब तक हिमाचल सरकार बढ़े हुए रैटों को वापस नहीं करती है
तब तक इसी प्रकार धरना प्रदर्शन जारी करूंगा



