Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal Newsसांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा गांव नंगनोली में स्वास्थ्य जांच शिविर, लोगों...

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा गांव नंगनोली में स्वास्थ्य जांच शिविर, लोगों को बचाव के प्रति किया जागरूक

बबीता जसवाल – नंगनोली(ऊना)

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंगनोली में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

सांसद श्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा आशा वर्कर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कुल 75 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 37 विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं|

RELATED ARTICLES

Most Popular