जागो ! ऊना /ब्यूरो रिपोर्ट

ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर pwd विभाग द्वारा बनाया गया बेली पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो चुका है जिस कारण लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इंडिया न्यूज की टीम ने इस पुल को लेकर कई बार प्रशासन को जगाने का काम किया था लेकिन प्रशासन के कान के नीचे जू तक नहीं रेंगी नतीजा ये निकला कि पुल को बंद करने में प्रशासन ने जरा भी देर नहीं लगाई सूत्रों के मुताबिक ये पुल ओवरलोडिंग टीपरो की भेंट चढ़ा है इस पुल की भर क्षमता प्रशासन द्वारा 16 तन अधिकतम रखी गई थी लेकिन रात के अंधेरे में इस पुल से 40 से 50 टन बजनी वाले टीपरो का गुज़रना आज लोगो ले लिये गले को फांस बन गया है जिस कारण इस पुल के बंद होने से अब लोग परेशान दिखाई दे रहे है
