जागो ! कुटलेहड़/ ब्यूरो रिपोर्ट

जसाना बूथ पर मतदान कर राजेंद्र रिंकू ने दिया लोकतंत्र मजबूती का संदेश, लाठियांनी वार्ड से सीमा कुमारी की जीत का किया दावा,
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र रिंकू ने ग्राम पंचायत जसाना में अपने परिवार सहित मतदान कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मतदान के दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं लाठियांनी वार्ड से जिला पार्षद उम्मीदवार श्रीमति सीमा कुमारी भी मौजूद रहीं,मतदान केंद्र पर पहुंचकर दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और क्षेत्रवासियों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
राजेंद्र रिंकू ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव होते हैं और गांवों के विकास में इन चुनावों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को बिना किसी डर और लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से मतदान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत पंचायतें ही मजबूत समाज और क्षेत्र का निर्माण करती हैं। इस दौरान जिला पार्षद उम्मीदवार श्रीमति सीमा कुमारी ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जनता का भरपूर प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लाठियांनी वार्ड की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों पर मतदान करेगी। सीमा कुमारी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह वार्ड के हर गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, महिलाओं और युवाओं के उत्थान तथा खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगी। भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र रिंकू ने दावा किया कि लाठियांनी वार्ड से श्रीमति सीमा कुमारी भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और विकास कार्यों को गति देने के लिए शिक्षित, ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व का समर्थन कर रही है। मतदान केंद्र पर दोनों का उत्साह देखने योग्य था और स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ बातचीत कर चुनावी माहौल में सक्रिय भागीदारी दिखाई। क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

