भजनों और जयकारों के साथ निकाली वार्षिक पैदल यात्रा

बंगाणा/जोगिंदर देव आर्य
करियर पॉइंट डिफेंस अकादमी बंगाणा ने एक बार फिर शानदार सफलता दर्ज करते हुए अग्निवीर भर्ती परिणाम में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में घोषित एआरओ हमीरपुर और मंडी अग्निवीर भर्ती परिणाम में अकादमी से जुड़े 172 युवाओं का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में हुआ है। चयनित युवा जीडी, क्लर्क और टेक्निकल ट्रेड में चयनित हुए हैं।इस उपलब्धि पर अकादमी के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक पैदल यात्रा निकालकर जमासनी माता मंदिर में शीश नवाया। यात्रा के दौरान युवाओं ने भजनों और माता के जयकारों के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अकादमी परिवार ने इस सफलता को माता रानी की कृपा, विद्यार्थियों की मेहनत और अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
जानकारी देते हुए अकादमी के प्रधानाचार्य ऑनरेरी कैप्टन प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि अकादमी के 183 छात्रों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनमें से 83 युवा अकादमी में शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, 32 छात्रों ने केवल शारीरिक प्रशिक्षण लिया था, जबकि 57 छात्रों ने केवल लिखित परीक्षा की तैयारी अकादमी से की थी। इन सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 172 युवाओं ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सफलता प्राप्त की।चयनित युवाओं में बंगाणा भलेत से विशाल राणा, कड़ो से आदर्श शर्मा, मुच्छाली से अनुराग, नलवाड़ी से अभय राणा व ईशान, मलांगड़ से हर्षित, ककराना से रोहन, थानाकलां से तिलकराज, जोगीपंगा से अभिषेक, पीपलू से इरफान, तनोह से साहिल, लठियाणी से समीर चंदेल, शाहतलाई से आदर्श पटियाल, पीयूष शर्मा, साहिल चौधरी, अभि धीमान, हरोली ऊना से कर्ण ढिल्लो, कांगू धनेटा से रिशु, टिंकू और अंशु शर्मा सहित अनेक युवाओं ने सफलता प्राप्त की। जिला ऊना से 45, जिला हमीरपुर से 25 और जिला बिलासपुर से 13 छात्र चयनित हुए हैं।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए अकादमी के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि करियर पॉइंट डिफेंस अकादमी बंगाणा पिछले कई वर्षों से युवाओं को भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अकादमी के 4338+ युवा सेना और विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे हैं, जबकि अकादमी से 505 युवा अग्निवीर के रूप में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
इस अवसर पर अकादमी के अध्यापक साहिल शर्मा, मीना कुमारी और अनिता देवी सहित अकादमी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

