Wednesday, June 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaबढ़ेड़ा में लड़कियों ने जीती साइक्लिंग खेल प्रतियोगिता

बढ़ेड़ा में लड़कियों ने जीती साइक्लिंग खेल प्रतियोगिता

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना , हरौली,रोहित जसवाल

क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ा के स्टेडियम में लड़कियों के लिय अस्मिता साइक्लिंग लीग कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में 45 लड़कियों ने भाग लिया । लीग की दौड़ प्रतियोगिता में सब यूनियर अंडर 16 केटेगरी में इशिता ठाकुर ने पहला , निधि धीमान ने दूसरा ओर आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । यूनियर अंडर 19 केटेगरी में अंबिका ने पहला ,प्रगति ने दूसरा रिषिका ठाकुर ने तीसरे स्थान पर रहे । महिला इलाइट केटेगरी 19 प्लस में कुमकुम ने पहला , अदिति ने दूसरा अमृता ने तीसरा स्थान प्राप्त करके खेल मैदान जीता । खेल में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहे विजेताओं को 3100, द्वितीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपए के नकद पुरस्कार , मैडल समेत प्रमाणपत्र बेहतर प्रदर्शन करने के लिय चीफ गेस्ट इंटरनेशनल एथलीट राम किशोर शर्मा ने भेंट किए ।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिय लड़कियों के लिय साइक्लिंग खेल प्रतियोगिता करवाई गई है । जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है और बेहतर प्रदर्शन किया है । भविष्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने का अभियान जारी रहेगा । उल्लेखनीय है कि साइक्लिंग दौड़ प्रतियोगिता साइक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया , स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया फिट इंडिया मूवमैंट हिमसाइक्लिंग संस्था की ओर से आयोजित की गई है । इस कार्यक्रम में हिमकेप्स संस्थान बढ़ेड़ा के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह व उपप्रधान भोली, राजेश ठाकुर,बिक्की समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular