तलमेहडा खड़ोह/रिंकू भारद्वाज

शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्वेहडा में डिजिटल पुस्तकालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन माननीय सुदर्शन सिंह बबलू विधायक, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डिजिटल पुस्तकालय के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और वे डिजिटल युग के अनुरूप ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार शर्मा ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक बबलू ने शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए प्राइमरी स्कूल के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की राशि तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्लेट पोश कमरों के पुनर्निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। और स्कूल के बच्चों द्वारा विधायक महोदय से स्कूल के वॉलीबॉल ग्राउंड को पक्का बनाने की रखी मांग। विधायक दर्शन सिंह बबलू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस पक्का करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य मिलेगा और स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी।
यह रहे उपस्थित
एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ,नायव तहसीलदार अशवनी धीमान, लोक निर्माण विभाग जोल एसडीओ भानु ओहरी ,जेई सुरेश कुमार, प्रधान अंबेहडा अंजू कुमारी ,उप प्रधान एवं प्रधान एससी सैल चिंतपूर्णी सतीश कुमार, स्कूल प्रिंसिपल अमन कुमार शर्मा जसबीर ठाकुर प्रकाश चंद, रतन चंद, पूर्व प्रिंसिपल दलबीर सिंह ,पूर्व प्रिंसिपल मनोहर लाल शर्मा ,रिटायर्ड कैप्टन यशपाल शर्मा , रिटायर्ड पीटीआई जगत राम शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश चंद शास्त्री, योगराज जोगी, करतार चंद, गुलशन कुमार, जगदीश सिंह, तिलकराज शर्मा ,राजीव कुमार ,प्रधान कठोह नीलम कुमारी ,बीईओ जोल अश्मील मोहम्मद, निक्का राम ,भागीरथ शर्मा, अजय कुमार ,पवन कुमार, मनोहर लाल, कुलवंत सिंह, अशवनी कुमार ,तरसेम लाल धीमान, रीना कुमारी, रमेश चंद प्रदीप कुमार, हेडमास्टर प्राइमरी स्कूल विजय कुमार स्टॉफ एवं समस्त पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
