Monday, July 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaजिला ऊना के पांचों उपमण्डलों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जिला ऊना के पांचों उपमण्डलों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना,शिवानी ठाकुर

आज जिला ऊना के पांचों उपमण्डलों में 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, इस योग दिवस में जहां प्रशासनिक अधिकारियों ,समाज सेवियों के साथ साथ विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा व पूर्व विधायकों ने भी आज योग कर के एक संदेश देना का प्रयास किया है।


आप को बता दे कि जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते बढ़ेडा के हिमकैपस नर्गिस कॉलेज में किया गया, जहां विनय मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की,

इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में अपनाना बहुत जरूरी है, अगर आप रोज योग क्रियाएं करते है तो आप तनाव मुक्त, ओर स्वस्थ रह सकते है, आप को जल्दी कोई रोग अपनी गिरफ्त में नहीं ले सकता।


आप को बता दे कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा,ओर पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर के साथ साथ एस डी एम, व बीडीओ व अन्य अधिकारियों ने भी आज योग क्रिया की,

वहीं चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के साथ साथ महाविद्याल व स्कूल के छात्रों ने मिल कर योग की अदभुत क्रियाएं की,जिस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ अध्यापक वर्ग के नुमाइंदे भी उपस्थित रहे।

वहीं ऊना में सतपाल सिंह सत्ती विधायक ऊना ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिल कर योग क्रिया की।

RELATED ARTICLES

Most Popular